कांग्रेस, बसपा, माकपा के नेताओं सहित कई लोग भाजपा में शामिल

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित कई लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इन लोगों का स्वागत कर इन्हें भाजपा में शामिल किया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शिवचरण कुशवाहा धौलपुर पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी, लल्लू लाल बैरवा बहुजन समाजवादी पार्टी दौसा, जसवंत संपत राम भारतीय पुलिस सेवा सेवानिवृत्त अलवर, पवन दुग्गल माकपा पार्टी से पूर्व विधायक घड़साना श्रीगंगानगर, रविंद्र सिंह बोहरा धौलपुर कॉन्ग्रेस, विवेक सिंह बौहरा धौलपुर कांग्रेस, रानी दुग्गल माकपा श्रीगंगानगर, डॉ एसपी सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हनुमानगढ़, मनोज शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा से निवृत जयपुर, धन सिंह रावत बांसवाड़ा पूर्व सांसद, ममता कंवर राठौड़ नागौर समाजसेवी वर्तमान में सरपंच रावणा राजपूत सेवा संस्थान में महिला प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु भांभू माकपा गंगानगर, डीडी कुमावत पूर्व निर्दलीय विधायक प्रत्याशी जयपुर, दिनेश रंगा जोधपुर सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त एवं समाजसेवी, गीता वर्मा दौसा प्रधान पंचायत समिति सिकराय ने भाजपा का दामन थामा और पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ‌अरुण सिंह ने कहा कांग्रेस और अन्य सभी नेताओं का भाजपा में हार्दिक स्वागत है सब मिलकर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान से विदा करेंगे। सीपी जोशी ने कहा सभी नए पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं को गर्व होना चाहिए कि भाजपा ने सिर्फ देश में ही नहीं वरन संपूर्ण विश्व में देश का नाम रोशन किया है और ये श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।