उदयपुर में वाल्मीकि समाज के 18 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

उदयपुर। स्वच्छकार सेवा समिति के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज के 18 जोड़ों का सामूहिक विवाह नगर निगम प्रांगण उदयपुर में सम्पन्न हुआ।

फतेह स्कूल से शोभायात्रा बिन्दौली के रूप में प्रारम्भ होकर सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, होते हुए नगर निगम प्रांगण पहुंबने के बाद सामुहिक तोरण, महाआरती का कार्यक्रम किया गया। सभी वर/वधु का पाणिग्रहण संस्कार व फेरों में 8वां वचन मतदान अवश्य करें दिलवाया गया। बाद सभी जोड़ों को मंच पर बिठाकर वरमाला करवाई गई।

कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याक्षी दिनेश श्रीमाली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह राव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीवर्धन, हिंदू जागरण मंच के रविकांत त्रिपाठी, विभाग संचालक हेमेंद्र श्रीमाली, डॉ. भारत भूषण, धर्म जागरण के महिपाल सिंह, नरेश चौहान, साहिल चौहान समेत गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। विवाह समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने उपहार देकर वर/वधु को आशीर्वाद दिया।

सभी भामाशाह व अतिथियों का उपरना व पगड़ी पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। पुष्कर चौहान मेवाड़ पंचायत अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन दिया। भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाज के 7000 से अधिक लोगों की सहभागिता रही। इस बार व्यवस्थाओं में भोजन पंडाल, सुरक्षा (महिला बाउंसर) इत्यादि के लिए महिलाओं के हाथ में कमान रही। समिति ने सभी माता- बहनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया, कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

समिति के मुख्य संरक्षक पुष्कर चौहान ने बताया इस अवसर पर अध्यक्ष कोमल राठौड़, पूर्व पार्षद कोषाध्यक्ष श्रीमान राकेश खोखावत, राजेश सिंगोलिया, संजय बंधु, अर्जुन सोनवाल, चित्तौड़ जिलाध्यक्ष विश्वनाथ टांक, प्रकाश चौहान, रवि राठौर, दीपक कंडारा, आशीष घावरी, अरुण गारू, कल्याणी, दिनेश लोट, राकेश गुस्सर, देव फुमटिया, धीरज घावरी, जगदीश खोकर, रतन भाटी, अमित चौहान, विनोद छपरवाल, विष्णु चौहान, अभिषेक अटवाल, नीतीश तरवाड़ी, लखन पंवार, किशोर मल्होत्रा, ललित कल्याणा, सुनील चौहान, अनिल कंडारा, रणजीत खोकर, बिरजू सोलंकी, हेमेंद्र बेनीवाल, अर्जुन कंडारा, सोनू मल्होत्रा, भारत राठौर, दीपक कंडारा, देवेंद्र हेडर आदि कार्यकर्ता सहयोगी रहे। कार्यकर्ता विगत 3 माह से पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे थे।