मंत्री ओटाराम देवासी तबीयत खराब होने पर SMS अस्पताल में भर्ती

जयपुर। राजस्थान के पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की तबीयत खराब होने पर उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। देवासी को सोमवार देर रात सीने में दर्द महसूस होने के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि देवासी के ह्रदय संबंधित समस्या के बारे में सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यहां एसएमएस अस्पताल जाकर देवासी की कुशलक्षेम पूछी। देवनानी ने चिकित्सकों से देवासी को दी जा रही चिकित्सा और उपचार से हो रहे स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी एसएमएस पहुंचे तथा देवासी विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवनानी की कुशलक्षेम भी पूछी।