चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलटा, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

1

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहा कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार भोलाराम भील और उनकी मां नोजीबाई की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।