Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
पुणे-सोलापुर रोड पर भीषण टक्कर, मुंबई के 11 यात्रियों की मौत - Sabguru News
Home India City News पुणे-सोलापुर रोड पर भीषण टक्कर, मुंबई के 11 यात्रियों की मौत

पुणे-सोलापुर रोड पर भीषण टक्कर, मुंबई के 11 यात्रियों की मौत

0
पुणे-सोलापुर रोड पर भीषण टक्कर, मुंबई के 11 यात्रियों की मौत
11 killed in bus-truck collision on Pune-Solapur highway
11 killed in bus-truck collision on Pune-Solapur highway
11 killed in bus-truck collision on Pune-Solapur highway

मुंबई। पुणे-सोलापुर रोड पर शुक्रवार की देर रात ट्रवेल्स-ट्रक में भीषण टक्कर होने से मुंबई के 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना उरुली के कांचना के समीप इमामदार बस्ती के पास हुई।

गौरतलब है कि मुंबई उपनगर के मुलुंड क्षेत्र के कुछ लोग शुक्रवार की देर रात पुणे से सोलापुर की ओर ज्योति ट्रवेल्स से जा रहे थे।

इसी बीच एक सुअर अचानक रास्ते में आ गया और चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से जा टकराई।

ट्रवेल्स बस में सवार पांच पुरुष व पांच महिला यात्रियों के साथ एक चौदह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए पुणे के ससून अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।