Home India City News तीन दरिंदों ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

तीन दरिंदों ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

0
तीन दरिंदों ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार
11 year old girl raped by three in badaun
11 year old girl raped by three in badaun
11 year old girl raped by three in badaun

बदायूं। यूपी में बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन दरिंदों ने एक 11 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी देहात बालेन्दु भूषण सिंह ने बताया कि जरीफनगर थाने के मेगर गांव में दिन के लगभग 11 बजे मक्के के खेत में अकेले पाकर गांव के ही योगेन् यादव 20 ने अपने दो साथियों के साथ उसे दबोच लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।

उन्होंने बताया कि बच्ची को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।