Home Azab Gazab 11 वर्षीय किशोरी बनीं मां, बच्ची को दिया जन्म

11 वर्षीय किशोरी बनीं मां, बच्ची को दिया जन्म

0
11 वर्षीय किशोरी बनीं मां, बच्ची को दिया जन्म
11 year old rape victim girl denied abortion gives birth paraguay

11 year old rape victim girl denied abortion gives birth paraguay

न्यूयार्क। पराग्वे में अपने सौतेले पिता की दरिंदगी का शिकार बनी 11 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई लेकिन उसका गर्भपात करने से इंकार कर दिया गया।

इस शख्स के अनोखे दातों का हुनर देख आप भी रह…

चिकित्सकों ने बताया लड़की और उसकी बच्ची दोनों ठीक है। रोमन कैथोलिक राष्ट्र पराग्वे में केवल उस स्थिति में गर्भपात की इजाजत दी जाती है जब मां का स्वास्थ्य खतरे में हो। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले में गर्भपात के आग्रह को खारिज कर दिया।

OMG! इस Wife को अपने Husband से एलर्जी, डाक्टर भी परेशान

11 year old rape victim girl denied abortion gives birth paraguay

अधिकारियों ने बताया कि जब यह लड़की 10 साल की तब इसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका 42 वर्षीय सौतेला पिता जेल में है और उस पर मुकदमा चल रहा है। हालांकि वह इन आरोपों से इंकार करता है।

एक अनोख़ी शादी जिसमें दूल्हे से कई साल बड़ी हैं दुल्हन

पराग्वे के एक अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा कि नवजात बच्ची का वजन 3.55 किलोग्राम है जो कि सामान्य है। डॉ. मारियो विलाल्बा ने कहा कि सर्जरी के बाद मां का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है।

11 year old rape victim girl denied abortion gives birth paraguay

उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी 12 वर्षीय दो लड़कियां और अन्य कई किशोरी बच्चे को जन्म देने वाली हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के एक समूह ने कहा कि पराग्वे सरकार लड़कियों के संरक्षण में नाकाम रही। मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक किशोरी को बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर करने के कदम को ‘अमानवीय’ बताया।