Home Azab Gazab 10 फीट लम्बे अजगर ने बकरी को निगला

10 फीट लम्बे अजगर ने बकरी को निगला

0
10 फीट लम्बे अजगर ने बकरी को निगला
10 feet long python swallowed a goat

10 feet long python swallowed a goat

राजसमंद। जिले के नाथद्वारा उपखण्ड क्षेत्र के देलवाडा थानान्तर्गत नेगडिया की गटलाई भीलबस्ती के पास बीडे मे 10 फीट लम्बे अजगर एक बकरी का शिकार बनाते हुए उसे निगल गया।

चीटियां भी बनाती हैं घोंसले में शौचालय!

बाद में मौके पर पहुंचे वन अधिकारियो व कर्मचारियों ने अजगर को पकड कर निगली हुई बकरी को वापस ऊगलवाया।

पंचायत समिति  सदस्य अमर सिंह राठौड तुरन्त सूचना मिलने पर पहुंचे व नाथद्वारा वनपाल को इसकी सूचना दी। वनपाल देवेन्द्र पुरोहित, सहायक वनपाल गोपाल लाल सेन, वनरंक्षक  सावन कुमार सनाढय, बेलदार मोती लाल मय जाब्ता मोके पर पहुंचे।

छठी कक्षा की छात्रा बनी मां, 2 टीचर अरेस्ट

लालु राम गमेती ने बताया कि मै अपनी बकरिया प्रात:को भील बस्ती के पास ही बिडे मे चराने के लिए ले गया। इसी दोरान बकरियां चरते-चरते एकदम भडकी ओर तीतर-बीतर हो गई। मौके पर पहुंचने पर वहां दस फीट लम्बे अजगर ने उसकी एक बकरी को शिकार बना लिया।

बकरी को उसके चंगुल से छुडवाने की कोशिश भी लेकिन कामयाब नहीं हो सका। बाद में उसने पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह राठौड़ सहित अन्य को जानकारी दी। जिस पर मौके पर कई लोग पहुंच गए।

छत्तीसगढ़ : अंबेडकर अस्पताल में जन्मा विचित्र शिशु!

बाद में मौके पर पहुंचे वन अधिकारियो व कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ कर बोरे में बन्द कर लिया। वनपाल ने बताया कि अजगर को फोरेस्ट के वन खण्ड में छोडा जाएगा।

इस मोके पर सरपंच विजय सिंह राठोड, सीना गमेती, वरदा गमेती, मांगीलाल जोशी, घनश्याम जोशी, लक्ष्मण मेघवाल, तुलसी राम गमेती, परता गायरी, हरी राम गमेती, लालु डांगी, मोहन लाल जोशी, सहित सैकडो महिला व पुरूष उपस्थित थे।