Home Breaking हिमाचल बस हादसे में मृतकों की संख्या 12 हुई, कई गंभीर घायल

हिमाचल बस हादसे में मृतकों की संख्या 12 हुई, कई गंभीर घायल

0
हिमाचल बस हादसे में मृतकों की संख्या 12 हुई, कई गंभीर घायल
9 dead, several injured as Bus falls into gorge in Himachal pradesh
9 dead, several injured as Bus falls into gorge in Himachal pradesh
9 dead, several injured as Bus falls into gorge in Himachal pradesh

शिमला। हिमाचल के मण्डी जिले में शनिवार रात को हुए एक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस हादसे में शनिवार को ही 10 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 42 लोग घायल हो गए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मियों को दुर्घटनास्थल से 2 और शव मिले हैं तथा अब मरने वालों का आंकड़ा 12 हो गया है।

हादसा इतना भयावय था कि चालक समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए यात्रियों को टांडा और पीजीआई रैफर किया गया है। इनमें कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसा जोगेंद्रनगर के पास पठानकोट-मनाली नेशनल हाईवे पर बीती रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ था। राज्य पथ परिवहन निगम की यह बस धर्मशाला से रिकांगपिओ जा रही थी औ उसी दौरान गलूं नामक स्थान पर एक वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि 108 एंबलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण प्रशासन को बचाव अभियान में दिक्कतें पेश आईं। स्थानीय लोगों ने राहत कार्यों में प्रशासन की मदद की तथा अपने निजी वाहनों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राज्य के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया गया है कि बस में क्षमता से अधिक 60 यात्री सवार थे। दुर्घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

उल्लेखनीय है कि पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में रेल नैटवर्क कम होने के कारण लोगों को सड़कों से ही आवागमन करना पड़ता हैं। यहां अधिकतर सर्पिले व तंग सड़क मार्ग हैं और हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में औसतन एक हजार लोग मारे जाते हैं।