Home Breaking हिमाचल प्रदेश : दो सड़क दुर्घटनाओं में 12 की मौत

हिमाचल प्रदेश : दो सड़क दुर्घटनाओं में 12 की मौत

0
हिमाचल प्रदेश : दो सड़क दुर्घटनाओं में 12 की मौत
12 of two wedding parties killed in road accidents in Himachal
12 of two wedding parties killed in road accidents in Himachal
12 of two wedding parties killed in road accidents in Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दो बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शिमला जिले में एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से छह लोगों की मौत हो गई। दूसरा हादसा मंडी जिले में एक निजी वाहन के फिसल कर खाई में चले जाने की वजह से हुआ। इसमें भी छह लोगों की मौत हो गई।

रामपुर-निरमंड रोड पर रामपुर शहर के पास भूस्खलन में एक मारुति कार लुढ़क कर खाई में चली गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी सोमवार को राहगीरों को तब हुई जब उन्होंने कार का मलबा देखा व शवों को चट्टानों में अटके पड़े देखा। इस हादसे में मरने वालों में एक बच्चा भी है।

दूसरी दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई व अन्य आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सुंदरनगर शहर के पास एक टेम्पो के सड़क से फिसल कर खाई में गिरने से हुई। टेम्पो से लोग मंडी से चंडीगढ़ जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि टेंपो में सवार लोग जिले के नेर चौक कस्बे से एक शादी में भाग लेकर अंबाला लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों को सुंदरनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है।