Home Breaking आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बालक को नोच-नोच कर मार डाला

आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बालक को नोच-नोच कर मार डाला

0
आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बालक को नोच-नोच कर मार डाला
12 year old boy killed by Wild dogs in Kannauj
12 year old boy killed by Wild dogs in Kannauj
12 year old boy killed by Wild dogs in Kannauj

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता के साथ खेत में काम करने गया था।

पिता जब खेत में काम कर रहा था, तभी विशाल काली नदी के किनारे खरबूजे तोड़ने चला गया। वहीं पर बैठे करीब आठ आवारा कुत्तों ने लड़के पर हमला बोल दिया।

देशभर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लीक करें
क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें

जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के पट्टी मटेहना गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों में विशाल अपने पिता के साथ गया था। विशाल खरबूजे के खेत में जाकर खरबूजा तोड़ने लगा, तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया।

विशाल के दोस्त की माने तो विशाल ने कुत्तों से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन आवारा कुत्तों ने विशाल को नदी से खींच लिया और नोच-नोचकर मार डाला। आवारा कुत्तों के इस हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।