Home India City News 12 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

12 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट

0
12 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट
12 year old girl raped by stepfather in thane
12 year old girl raped by stepfather in thane
12 year old girl raped by stepfather in thane

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 12 वर्षीय बच्ची की मां (28)अंधेरी में सुरक्षा गार्ड का काम करती है और अक्सर उसे रात की ड्यूटी भी करनी पड़ती है। इस वर्ष फरवरी में भी वह रात की ड्यूटी पर थी।

इस दौरान उसके पति प्रदीप बी थोथे(32) ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया और उसे चेतावनी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसको जान से मार डालेगा।

महिला ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद पांच साल पहले प्रदीप से शादी की थी। पहली शादी से उसका एक बेटा(10) और बेटी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here