Home India City News 13 साल की नाबालिग के साथ पांच युवकों ने किया गैंगरेप

13 साल की नाबालिग के साथ पांच युवकों ने किया गैंगरेप

0
13 साल की नाबालिग के साथ पांच युवकों ने किया गैंगरेप
13 year old girl gangraped by 5 youth in gumla district
13 year old girl gangraped by 5 youth in gumla district

गुमला। शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रही एक तेरह साल की नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का एक मामला सामने आया है।

घटना गुरूवार की रात सिसई थाना क्षेत्र के बड़ा सायंदा गांव में हुई। लड़की के पिता ने शनिवार सिसई थाना में अज्ञात लोगों के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा।


जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात चौकीदार लच्छु उरांव के पुत्र की शादी थी। वहां नाच-गान हो रहा था। सुबह करीब तीन बजे पीड़िता अपनी चचेरी बहन के साथ अपने घर लौट रही थी।

प्यास लगने पर चचेरी बहन एक कुआं के पास पानी पीने के लिए रूक गई। पीड़िता अकेली खड़ी थी। तभी तीन युवको ने हथियार के बल पर पीड़िता को काबू में कर लिया।

वहां से करीब आधा किमी दूर एक सुनसान खेत में ले जाकर तीनों युवकों ने बारी बारी से अपना मुंह काला किया। इसके बाद एक लड़के ने अपने मोबाईल से दो अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। दोनो ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

युवक पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पीड़िता के पिता गिरिधारी लोहरा ने आज सिसई थाना में मामला दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here