Home India City News हिसार : 13 साल की लड़की से दो ने करा रेप

हिसार : 13 साल की लड़की से दो ने करा रेप

0
13 years old girl raped by two youth in hisar
13 years old girl raped by two youth in hisar

हिसार। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में हिसार के थाना सिविल लाइन की पुलिस ने आरोपी दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, पोक्सो सहित विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है तथा हिसार की न्यू माडल टाउन कालोनी में रह रहा है।

इसी कालोनी में रहने वाले उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी नमन और बिहार के ललितपुर निवासी ललित ने उसकी 13 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडित का आरोप है कि बाद में आरोपी उसे एक झोंपड़ी में ले गए जहां फिर से उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने इनके चंगुल से छुटकर आने के बाद अपने परिवारजनों को आप बीती बताई जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here