Home India City News दिल्ली : कोहरे के कारण 62 ट्रेनें और 14 विमान लेट, एक रद्द

दिल्ली : कोहरे के कारण 62 ट्रेनें और 14 विमान लेट, एक रद्द

0
दिल्ली : कोहरे के कारण 62 ट्रेनें और 14 विमान लेट, एक रद्द
14 flights, 62 trains delayed due to fog in delhi
14 flights, 62 trains delayed due to fog in delhi
14 flights, 62 trains delayed due to fog in delhi

नई दिल्ली। दिल्ली सहित उत्तर भारत में छाये घने कोहरे के कारण शुक्रवार को कुछ रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं जबकि 62 घंटों देरी से चल रही हैं।

सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने की वजह से हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम के कारण शुक्रवार को 49 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि 13 का समय बदला गया है।

कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली और यहां से उड़ान भरने वाली 5 अंतरराष्ट्रीय और 9 घरेलू उड़ानों में देरी हुई, जबकि एक घरेलू उड़ान रद्द कर दी गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में गहराती धुंध की वजह से राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता और भी खराब स्तर में पहुंच गई है। ऐसे में लोगों विशेषकर अस्थमा के मरीजों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।