Home Delhi दिल्ली के अमन विहार में घर में घुसकर 14 साल की लडकी से गैंगरेप

दिल्ली के अमन विहार में घर में घुसकर 14 साल की लडकी से गैंगरेप

0
दिल्ली के अमन विहार में घर में घुसकर 14 साल की लडकी से गैंगरेप
14 year old girl gangraped by two youths at Aman Vihar in delhi
14 year old girl gangraped by two youths at Aman Vihar in delhi
14 year old girl gangraped by two youths at Aman Vihar in delhi

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने किशोरी के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता परिवार सहित अमन विहार में रहती है। उसके माता-पिता नौकरी करते हैं। गुरुवार दोपहर को घर पर बच्ची अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवक जबरन घर के अंदर घुसे और किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोप वहां से फरार हो गए।

पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी,जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में किशोरी का मेडिकल करवाया। छानबीन के दौरान किशोरी ने दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उनकी तलाश में छापेमारी की लेकिन वह फरार हो चुके थे।

पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

साउथ ईस्ट के जैतपुर इलाके में 11 अक्तूबर को झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि वारदात के वक्त नवविवाहिता का भाई भी घर पर मौजूद था। इसलिए उसने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच स्थानीय एसडीएम को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतका की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। इसी साल फरवरी महीने में कल्पना और उसकी बहन की शादी आरोपी मनोज और उसके भाई पंकज से हुई थी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी में दान-दहेज में सब दिया। उसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए दोनों को परेशान करते थे। बाद में मामला मारपीट तक आ गया।  कल्पना के भाई कृष्ण गोपाल का कहना है कि उसके ससुरालवाले कल्पना की छोटी बहन के साथ भी मारपीट करते थे। करवा चौथ वाले दिन से ही कृष्ण गोपाल अपने बहन के घर आया हुआ था।

घटना वाले दिन भी वह घर पर मौजूद था। आरोपी कमरे में मारपीट के बाद उसका गला दबा भागने की कोशिश करने लगा लेकिन गोपाल कृष्ण ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुआ आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। शव का एम्स में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

https://www.sabguru.com/a-youth-failed-attempt-to-rape-then-he-damage-private-part-of-woman/

https://www.sabguru.com/18-year-old-gangrape-victim-commits-suicide-in-bhagalpur/