Home Chandigarh हथीन में दहेज के लिए विवाहिता को सताया, देवर ने किया रेप

हथीन में दहेज के लिए विवाहिता को सताया, देवर ने किया रेप

0
हथीन में दहेज के लिए विवाहिता को सताया, देवर ने किया रेप

पलवल। पलवल जिले के उपमंडल हथीन के बहीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसके साथ मारपीट करने और देवर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार को  सामने  आया है।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था, लेकिन दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं हुए, लेकिन दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं हुए और उसे प्रताड़ित करने लगे।

अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ रेप किया और उसके पति व अन्य ने धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, देवर व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.sabguru.com/a-youth-failed-attempt-to-rape-then-he-damage-private-part-of-woman/

https://www.sabguru.com/14-year-old-girl-gangraped-by-two-at-aman-vihar-in-delhi/

https://www.sabguru.com/man-gets-10-years-in-jail-for-raping-minor/