Home Rajasthan Jaipur जयपुर में 160 लोगों को मिलेगी मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्ति

जयपुर में 160 लोगों को मिलेगी मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्ति

0
जयपुर में 160 लोगों को मिलेगी मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्ति

जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि दीपावली के अवसर पर नगर निगम जयपुर में 160 लोगों को मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्ति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम जयपुर के इतिहास में ऎसा पहली बार हो रहा है कि एक साथ 160 लोगों को मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्तियां दी जा रही हैं। इन 160 मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्तियों में 124 सफाई कर्मचारियों, 18 चतुर्थ श्रेणी वर्ग कर्मचारियों और 17 कनिष्ठ लिपिक और 1 एआरआई की नियुक्ति होगी।

महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर दोपहर 1 बजे मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्ति आदेशों के वितरण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉ. लाहोटी ने बताया कि शीघ्र ही 100 अन्य मृतक आश्रित अनुकंपात्मक नियुक्तियां भी की जाएंगी।

इस कार्यक्रम में स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अशोक परनामी, मंत्री कालीचरण सराफ, मंत्री अरुण चतुर्वेदी, मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, विधायक मोहनलाल गुप्ता, विधायक सुरेंद्र पारीक, विधायक नरपत सिंह राजवी, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टायसन, उप महापौर मनोज भारद्वाज सहित नगर निगम जयपुर के सभी पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।