Home Delhi दिल्ली : मर्सिडीज कार में लडकी को मारी गोली, दोस्त अरेस्ट

दिल्ली : मर्सिडीज कार में लडकी को मारी गोली, दोस्त अरेस्ट

0
दिल्ली : मर्सिडीज कार में लडकी को मारी गोली, दोस्त अरेस्ट
17 year old girl killed inside mercedes in delhi, suspect friend arrested
17 year old girl killed inside mercedes in delhi, suspect friend arrested
17 year old girl killed inside mercedes in delhi, suspect friend arrested

नई दिल्ली। दिल्ली में एक मर्सिडीज कार में सवार नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने लड़की के आरोपी दोस्त शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार और लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है।

उल्लेखनीय है की साउथ वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ थाना इलाके में मंगलवार रात एक 17 साल की लड़की की मर्सिडीज कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने शुभम नाम के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उस समय साथ में उपस्थित दूसरे लड़के से भी पूछताछ कर रही है। घटना की पुष्टि साउथ वेस्ट के डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने की है।

उन्होंने बताया की हमने मर्डर का मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की को घटना के बाद द्वारका के आयुष्मान हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।