Home Odisha Bhubaneswar ओड़िशा में पुल से गिरी बस, 19 लोगों की मौत, 30 घायल

ओड़िशा में पुल से गिरी बस, 19 लोगों की मौत, 30 घायल

0
ओड़िशा में पुल से गिरी बस, 19 लोगों की मौत, 30 घायल
19 killed, 30 injured as bus falls off bridge in odisha
19 killed, 30 injured as bus falls off bridge in odisha
19 killed, 30 injured as bus falls off bridge in odisha

अनुगुल/भुवनेश्वर। बौद्ध से अनुगुल जिले के आठमलिक जाने वाली एक निजी बस के पुल से नीचे गिर जाने के कारण 19 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल हैं तथा विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आंशका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बौद्ध से अनुगुल जिले के आठमलिक जाने वाली बस महाराजा शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे पूराना मानित्री के निकट एक पुल के नीचे गिर गई। इस कारण घटना स्थल पर ही 16 लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को सबसे पहले आठमलिक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ घायलों को अनुगुल स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने और तीन लोगों की अस्पताल में मृत्यु होने की बात की पुष्टी की है।

अनुगुल के जिला अधिकारी अनिल सामल ने कहा कि इस बस में 60- 65 यात्री सवार थे। घायलों को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा दी गई है।

मृतकों में से कुछ की पहचान हो गई है। इनमें मित्रभानु महाकुड़, रतन साहु , देवाशिष नायक (कुंदनाली),उषा महाकुड़,खेडु देहुरी, कालंदी महानंदीया आरती भुक्ता (आठमलिक), यशस्वी महाकुड़, (फुलवाणी) पार्वती प्रधान (मानरबेड़ा), चापधारी दास, रत्नप्रभा मेंडली (माधोपुर), रविन्द्र महाकुड़, रनीलता महाकुड़, साधु प्रधान, जगमोहन छतर (बौद्ध) शामिल है।

इस दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल प्रीति मंजरी नायक को एयर एंबुलेंस के जरिये कटक स्थित एससीबी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनुगुल दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

अनुगुल में बस के पुल से गिरने के कारण यात्रियों की मौंत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर के जरिये कहा कि यह घटना अत्यतं दुखद व ह्दय विदारक है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ घायलों के शीघ्र आरोग्य होने की कामना की है। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंन्द्र प्रधान ने भी इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए अनुग्रहराशि

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आठमलिक में हुए दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों का निशुल्क इलाज करवाएगी।