Home Breaking आधी रात्रि को गुरूग्राम में डकैती, दो महिलाओं से गैंगरेप

आधी रात्रि को गुरूग्राम में डकैती, दो महिलाओं से गैंगरेप

0
आधी रात्रि को गुरूग्राम में डकैती, दो महिलाओं से गैंगरेप

gasagगुरूग्राम/चंडीगढ़। गुरूग्राम के मंदपुरा गांव में डकैती के बाद दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इतना ही नहीं दुस्साहसी डकैतों ने घटनास्थल पर मुर्गा बनाकर भी खाया। यह घटना शनिवार की रात्रि घटित हुई है।

पुलिस ने महिलाओं का मेडिकल कराने के साथ की केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पटौदी के निकट मंदपुरा गांव में सीमेंट की पाइप बनाने का कारखाना है। शनिवार रात्रि में कारखाने में दो महिलाओं समेत सात लोग रूके हुए थे।

आधी रात्रि में करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने कारखाने पर धावा बोल दिया। डकैतों ने हथियार के बल पर पहले तो महिलाओं समेत सभी बंधक बना लिया, फिर कारखाने में रखे पचास हजार रूपए लूट लिए।

इसके बाद डकैतों ने पास ही स्थित पौल्ट्री फार्म से मुर्गा लाकर कारखाने में उसे बनाकर खाया। यही नहीं डकैतों ने दोनों बंधक महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। डकैत दुष्कर्म के बाद महिलाओं के कानों में से कुंडल भी झपट ले गए।

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह पीडि़तों ने रविवार को पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही पीडि़त महिलाओं का मेडिकल कराया। इसके बाद पीडि़तों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटौदी एसीपी तान्या सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही।