Home India City News मुलायम के जन्मदिन पर जनेश्वर मिश्र पार्क में फहरा 207 फीट ऊंचा झंडा

मुलायम के जन्मदिन पर जनेश्वर मिश्र पार्क में फहरा 207 फीट ऊंचा झंडा

0
मुलायम के जन्मदिन पर जनेश्वर मिश्र पार्क में फहरा 207 फीट ऊंचा झंडा
207 foot tall tricolour post being erected in janeshwar mishra park on occasion of mulayam singh's birthday
207 foot tall tricolour post being erected in janeshwar mishra park on occasion of mulayam singh's birthday
207 foot tall tricolour post being erected in janeshwar mishra park on occasion of mulayam singh’s birthday

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 207 फीट ऊंचे झंडे को फहराते हुए की गई।

इस दौरान पार्क में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और एनडी तिवारी के सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने पार्क में पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया।

जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। 207 फीट की ऊंचाई वाले फ्लैग पोल पर फहराने के लिए 90 फीट गुणा 60 फीट का स्पेशल मैटेरियल से राष्ट्रीय ध्वज बनवाया गया है। इस ध्वज को रात में भी फहराए रखने के लिए स्पेशल परमीशन ली गई है। इसे रात में भी कई मेगावाट लाइट से प्रकाशित रखा जाएगा।

सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने बताया कि पार्टी की स्थापना चार नवंबर 1992 को राजधानी के बेगम हजरत महल पार्क में की गई थी। मुलायम तभी से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि 18 सूबों में सपा फैली हुई है। वहां मुख्यालयों में बने दफ्तरों में भी सपा सुप्रीमो का बर्थ-डे मनाया जाएगा।

लोगों के मन में गौरव की भावना जगाएगा झण्डा- मुलायम
माॅन्यूमेण्टल फ्लैग लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी जनेश्वर मिश्र के नाम पर इस पार्क का निर्माण करवाकर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है और इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।

यह पार्क अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस माॅन्यूमेण्टल फ्लैग का लोकार्पण किया गया है, वह लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम और गौरव की भावना जगाएगा।
पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी देश की राष्ट्रीय एवं सामाजिक एकता में उस देश के राष्ट्र ध्वज का प्रमुख स्थान होता है। यह एक ऐसा सिम्बल होता है, जिसके सम्मान के लिए देश के नागरिक हर कष्ट उठाकर अपना सब कुछ कुर्बान करने के लिए तैयार रहते हैं। हमारा तिरंगा भारत के मान और सम्मान का प्रतीक है।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य करते हैं। पिछली सरकार ने इस इलाके में पत्थरों के पार्क और स्मारक बनाए थे। इसके विपरीत वर्तमान समाजवादी सरकार ने एक विश्वस्तरीय पार्क को विकसित करने का काम शुरू किया। आज यह पार्क हजारों लोगों को सुबह-शाम प्राण वायु देने का काम कर रहा है। उन्होंने नौजवानों को सलाह दी कि शारीरिक मेहनत स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने एक विशाल एवं विश्वस्तरीय पार्क बनवाया है, जिसके लिए वह बधाई की पात्र है। उन्हांेने मुलायम सिंह यादव को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वे इतिहास के निर्माता हैं और नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध कवि गोपाल दास नीरज, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन, कारागार मंत्री बलवन्त सिंह रामू वालिया, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फज्ले रहमान वाइजी, ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली तथा राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री एन0सी0 बाजपेई ने भी सम्बोधित किया।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एलडीए की उपलब्धियों पर तैयार किए गए गीत के साथ-साथ जनेश्वर मिश्र पार्क पर निर्मित एक डाॅक्यूमेन्ट्री का भी विमोचन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर छोटे बच्चों को पोलिया ड्राॅप भी पिलाई।