Home India उत्तरप्रदेश में 22 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

उत्तरप्रदेश में 22 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

0
उत्तरप्रदेश में 22 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला
22 deputy superintendents of police transferred in Uttar Pradesh
22 deputy superintendents of police transferred in Uttar Pradesh
22 deputy superintendents of police transferred in Uttar Pradesh

लखनऊ। शासन ने मंगलवार रात 22 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया। प्रीति सिंह को हरदोई से मथुरा, विजेन्द्र द्विवेदी को हमीरपुर से चित्रकूट, प्रशांत सिंह को गोण्डा से गोरखपुर, शकील अहदमद को अमरोहा से फतेहगढ़ (फर्रूखाबाद), अजय सिंह चौहान को बांदा से फिरोजाबाद, शिवराज सिंह को जनपद झांसी से मण्डलाधिकारी जनपद झांसी, राजेश कुमार सिंह को इटावा से हापुड़, संदीप कुमार वर्मा को रायबरेली से एटीएस लखनऊ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

राहुल रूसिया का पुलिस उपाधीक्षक लोकायुक्त संगठन उ.प्र. लखनऊ से जनपद कासगंज के लिए किया तबादला निरस्त कर दिया गया हौ। वह अपने पूर्व पद पर बने रहेंगे। इसी तरह शैलेन्द्र लाल का पुलिस उपाधीक्षक जनपद कासगंज से पुलिस उपाधीक्षक लोकायुक्त संगठन उ.प्र. लखनऊ के लिए किया तबादला संशोधित करते हुए उन्हें ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

डॉ. अजय कुमार सिंह को हापुड़ से कासगंज, विजय प्रताप यादव को बरेली से बलिया, श्याम नारायण सिंह को मण्डलाधिकारी जनपद फैजाबाद से पुलिस उपाधीक्ष्ज्ञक एसडीआरएफ बटालियन लखनऊ, गौरव त्रिपाठी को बस्ती से महराजगंज, भगवान सहाय को बलिया से सहायक सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, सीताराम को झांसी से देवरिया भेजा गया है।

श्रीराम पाल का पुलिस उपाधीक्षक जनपद महराजगंज से 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के लिए किया तबादला संशोधित करते हुए मण्डलाधिकारी जनपद फैजाबाद बनाया गया है। अभिनव कनौजिया का पुलिस उपाधीक्षक जनपद इलाहाबाद से महाराजगंज के लिए किया तबादला संशोधित करते हुए सीबीसीआईडी इलाहाबाद बनाया गया है।

कुलभूषण ओझा जनपद देविरा से सहायक सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद बनाये गये हैं। निर्मल कुमार बिष्ट बदायूं से इटावा, भीम कुमार गौतम को मेरठ से उन्नाव और मनोज कुमार बिष्ट को सहायक सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को पुलिस उपाधीक्षक बरेली बनाया गया है।