Home Breaking यूपी के 23 आईएएस व 130 पीसीएस अफसरों के तबादले

यूपी के 23 आईएएस व 130 पीसीएस अफसरों के तबादले

0
यूपी के 23 आईएएस व 130 पीसीएस अफसरों के तबादले
23 IAS and 130 PCS officers transferred by Uttar Pradesh government
23 IAS and 130 PCS officers transferred by Uttar Pradesh government
23 IAS and 130 PCS officers transferred by Uttar Pradesh government

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पिछले कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला कर रही है। राज्य सरकार ने बुधवार को भी कई जिलाधिकारियों समेत 23 आईएएस और 130 पीसीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार बदायूं के जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को सिचाई एवं जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव बना दिया गया है। उनकी जगह विशेष सचिव सिचाई एवं जल संसाधन विभाग पवन कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी संभल नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान को आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक विभाग के विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह विशेष सचिव आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक विभाग भूपेन्द्र एस. चौधरी को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सचिव लोक सेवा आयोग उप्र इलाहाबाद चन्द्र पाल सिंह को जिलाधिकारी मैनपुरी बनाया गया है। शम्भूनाथ विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को जिलाधिकारी एटा की तैनात किया गया है। वही विशेष सचिव पंचायतीराज विभाग को जिलाधिकारी संतकबीरनगर बनाकर भेजा है।

बी. चन्द्र कला जिलाधिकारी बिजनौर को जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है। जगतराज जिलाधिकारी मेरठ को जिलाधिकारी बिजनौर की न्युक्ति दी गयी है। संध्या तिवारी विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग को जिलाधिकारी गोरखपुर बनाया गया है।

वही जिलाधिकारी गोरखपुर ओम नरायण सिंह को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग बनाया गया है। जिलाधिकारी एटा अजय यादव को उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण आगरा बनाया गया है।

जिलाधिकारी संतकबीरनगर डा सरोज कुमार को विशेष सचिव स्टाम्प एव पंजीयन विभाग के पद पर न्युक्त किया गया है। जिलाधिकारी मैनपुरी प्रमोद कुमार को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।

सचिव राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त उप्र दिनेश कुमार सिंह को मण्डलायुक्त बस्ती बनाया गया है। डा. पी.वी. जगनमोहन मण्डलायुक्त बस्ती के पद पर किया गया स्थानान्तरण निस्त करते हुए सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद उप्र लखनऊ के पद पर यथावत बनाये रखा गया है।

सचिव लोक सेवा आयोग माला श्रीवास्तव को संयुक्त विकास आयुक्त आगरा की नई तैनाती की गयी है। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग अरविन्द कुमार को वर्तमान पद के साथ राहत आयुक्त उप्र लखनऊ के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग अनिल कुमार को वर्तमान पद के साथ महानिरीक्षक स्टाम्प एवं पजीयन उप्र इलाहाबाद के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शिवाकान्त दि्वेदी विशेष सचिव प्राविधिक विभाग को कुलसचिव डा राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय बनाया गया है।

प्रतीक्षारत मदनपाल को अपर आयुक्त ग्राम्य विकास उप्र बनाया गया है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग हेमन्त कुमार को निदेशक माध्याह्न भोजन प्राधिकरण उप्र बनाया गया है। अपर आयुक्त इलाहाबाद मण्डल डी.पी. गिरी को सदस्य, राजस्व परिषद उप्र इलाहाबाद बनाया गया है।

शासन ने आज 130 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है इसमें 13 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी है। जिसमें राजेन्द्र यादव अपर जिलाधिकारी बदायूं को अपर जिलाधिकरी सम्भल, विजय नरायण पाण्डेय अपर जिलाधिकारी सम्भल को अपर जिलाधिकरी चित्रकूट, अच्छे लाल यादव स्थानान्तरणाधीन सचिव हापुड़ को मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, प्रताप सिंह भदौरिया मुख्य विकास अधिकारी बदायूं को मुख्य विकास अधिकारी एटा बनाया गया है।

कमेन्द्र सिंह को मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद स्थानान्तरणाधीन मुख्य विकास अधिकारी एटा को अपर आयुक्त आगरा मण्डल बनाया गया है।