Home Delhi म्यांमार की गर्भवती महिला के उत्पीड़न मामले में 2 नाबालिगों सहित 3 अरेस्ट

म्यांमार की गर्भवती महिला के उत्पीड़न मामले में 2 नाबालिगों सहित 3 अरेस्ट

0
म्यांमार की गर्भवती महिला के उत्पीड़न मामले में 2 नाबालिगों सहित 3 अरेस्ट
3 minors molesting a pregnant Myanmar refugee in delhi
delhi news
3 minors molesting a pregnant Myanmar refugee in delhi

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में म्यांमार की एक गर्भवती शरणार्थी महिला से छेड़छाड़ के मामले पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

द्वारका अदालत ने गिरफ्तार वयस्क आरोपी को रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता (23) शुक्रवार रात अपने पति के साथ घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और महिला से छेड़खानी करने लगे।

इतना ही नहीं वह अभद्र टिप्पणी भी कर रहे थे। जब महिला और उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति पर ईटों से हमला कर दिया।

बावजूद इसके पीड़िता के पति ने पीछाकर एक नाबालिग आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पति ने बताया कि पिछले साल भी उसपर हमला किया गया था जब वह देर रात अपनी ड्यूटी से लौट रहा था।