Home India City News शिकारी खुद बन गए शिकार : कुएं में गिरी जीप, 3 की मौत और 3 घायल

शिकारी खुद बन गए शिकार : कुएं में गिरी जीप, 3 की मौत और 3 घायल

0
शिकारी खुद बन गए शिकार : कुएं में गिरी जीप,  3 की मौत और 3 घायल
3 killed and 3 other injured as their jeep fell into a well
3 killed and 3 other injured as their jeep fell into a well
3 killed and 3 other injured as their jeep fell into a well

कानपुर। जानवरों को मारना जहां कानून अपराध है तो वहीं कानपुर में जिला व पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोक कर जीप सवार आधा दर्जन लोग रात के अधेंरे में नील गाय का शिकार कर रहे थे।

देररात शिकार के बाद लौटते समय जीप गहरे कुएं में जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा हैं।  पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

बताते चले कि हमीरपुर और कानपुर के बीच पड़ने वाला अवसरमऊ गांव के खेतों के पास ही एक घना जंगल है। इस जंगल में भारी तादाद में नील गाय है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात करीब 12 बजे जीप में कुछ लोग नील गाय का शिकार करने यहां पर घूम रहे थे। शिकार के दौरान नील गायों का झुंड जंगल से खेतों की तरफ भगा। जिनका शिकार करने के शिकारियों ने जीप से उनका पीछा किया।

इसी बीच खेतों के बीच पगडन्डी से गुजरते समय जीप का पहिया फंस गया। गाड़ी बैक करते समय पीछे बने गहरे कुएं में शिकारियों समेत जीप जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी। लगातार कुएं के खेतों के पास से आवाज सुनाई देने पर ग्रामीणों ने जाकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गयी।

घटना की जानकारी पर पहंुचे एसओ राजेश सिंह सहित फोर्स ने ग्रामीणों की साथ मिलकर कुएं में गिरे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। एसओ के मुताबिक कुएं से बाहर निकालते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया था जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य घायल है। मृतकों में दो सजेती गांव के ही रहने वाले युवक है, सभी आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे है।

बोले ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सजेती इलाके में नील गायों का झुंड देररात खेतों में भारी संख्या में आते है। जिसके चलते यहां के कुछ लोगों द्वारा रात के अंधेरे में इनका शिकार भी किया जाता हैं। घटना में मृत अब्दुल गनी उर्फ गोनू व यासीन को अक्सर नील गाय का शिकार करते देखा गया हैं। शिकार के दौरान इनके साथ कई लोग भी शामिल रहते हे। बीतीरात भी यह लोगे शिकार करने आये थे और खुद शिकार हो गये।

ये बने शिकार

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में सजेती निवासी अब्दुल गनी उर्फ गोनू (50), उसका भतीजा यासीन (40) और कानपुर के चमनगंज में रहने वाले दोस्त राजू विलियम (43) है।

इनका चल रहा इलाज

एसओ राजेश सिंह ने बताया कि इस घटना में उन्नाव के मौरावां निवासी मोहम्मद नसीर (45), शुक्लागंज निवासी इकबाल और कानपुर के बदशाहीनाका थानाक्षेत्र के कुली बाजार निवासी इकलाख (45) हैं। जिनका इलाज हमीरपुर के अस्पताल में चल रहा है।

नहीं निकाली जा सकी जीप

घटना के बाद पहंुची पुलिस ने गहरे कुएं में गिरे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा लिया गया, लेकिन उसमें गिरी जीप को नहीं निकाला जा सका। एसओ का कहना है कि जीप को निकलवाने के लिए क्रेन मंगायी थी। लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते गाड़ी कुए से नहीं निकाली जा सकी। ग्रामीणों द्वारा जिस तरह से शिकार करने की बात कहीं जा रही है वह जीप निकालने के बाद ही पूरी स्पष्ट हो सकेगी कि यह लोग शिकार करने आये थे या नहीं।