Home Chhattisgarh शादी का झांसा देकर महिला की अस्मम से खिलवाड

शादी का झांसा देकर महिला की अस्मम से खिलवाड

0
शादी का झांसा देकर महिला की अस्मम से खिलवाड
33 year old woman raped on pretext of marriage in raipur
33 year old woman raped on pretext of marriage in raipur
33 year old woman raped on pretext of marriage in raipur

रायपुर। शादी का झांसा देकर 33 वर्षीय महिला से अनाचार करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांसटाल गोलबाजार निवासी महिला ने थाना में शिकायत किया कि 15 नवम्बर 2006 से पांच जुलाई 2015 तक उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी अवनीश नेताम पिता बलीराम नेताम 30 वर्ष ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जिसके बाद आरोपी द्वारा किसी दूसरी लड़की से सगाई कर लिया। इस बात की जानकारी महिला को मिली तो उसने इसकी शिकायत गोलबाजार थाना में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।