Home Bihar 17 साल छोटे युवक से विवाहिता का अफेयर, जब खुला राज तो…

17 साल छोटे युवक से विवाहिता का अफेयर, जब खुला राज तो…

0
17 साल छोटे युवक से विवाहिता का अफेयर, जब खुला राज तो…
36 year old married woman affair with 19 year old boy in bhagalpur
36 year old married woman affair with 19 year old boy in bhagalpur

भागलपुर। एक विवाहित महिला का अपने से 17 साल छोटे लड़के के साथ अफेयर का खुलासा होने के बाद हडकंप मच गया। मामला लोदीपुर के जिच्छो गांव का है जहां अाधी रात को युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने युवक को रातभर पोल से बांध कर बेरहमी से पीटा। लडके के सिर में चोट आई हैं। उधर, महिला की भी उसके घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। युवक पर महिला के घरवालों ने रेप का आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज कराई है।

क्या है मामला

युवक के अनुसार महिला से उसका तीन माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला की उम्र करीब 36 साल है और युवक 19 साल का है। नौ साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जबकि युवक की अभी शादी नहीं हुई है। युवक बगल के छोटी धनकर (सबौर) का रहने वाला है तथा उसे महिला ने फोन कर बुलाया था।

आरोपी युवक डीजे का काम करता है। उसका कहना है, महिला से उसकी फोन पर बात होती थी। गाना डाउनलोडिंग के दौरान उसका नंबर महिला को मिला। इसके बाद उसने पहली बार उसे फोन किया था। इसके बाद जान-पहचान बढ़ी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

युवक का कहना है कि महिला को उसका पति अकसर पीटता है। उसका इलाज तक नहीं कराया जाता है। मुझे फोन कर महिला ने कहा कि उसे इलाज के लिए पांच हजार रुपए चाहिए। वह पैसे लेकर रात में महिला के घर गया था। इसी दौरान महिला के ससुर ने दोनों को देख लिया। युवक ने महिला के पति, ससुर समेत अन्य ग्रामीणों पर पोल से बांध कर मारपीट का आरोप लगाया है।

युवक से प्यार है पर शादी नहीं कर सकती

उधर, महिला का कहना है कि वह राजकुमार से प्यार करती है। लेकिन अपने चार बच्चों की खातिर युवक से शादी नहीं कर सकती है। जबकि युवक, महिला से शादी करने को तैयार है। महिला ने कहा कि ससुराल में उसे पीटा जाता है। युवक को उसने बुलाया था। युवक ने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया।