Home Delhi दिल्ली में 4 वर्षीय मासूम का यौन उत्पीड़न, आॅटो चालक अरेस्ट

दिल्ली में 4 वर्षीय मासूम का यौन उत्पीड़न, आॅटो चालक अरेस्ट

0
दिल्ली में 4 वर्षीय मासूम का यौन उत्पीड़न, आॅटो चालक अरेस्ट
4 year old sexual assaults in Delhi, autorickshaw driver arrested
4 year old sexual assaults in Delhi, autorickshaw driver arrested
4 year old sexual assaults in Delhi, autorickshaw driver arrested

नई दिल्ली। मासूम बच्चों के यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में मंडावली इलाके में चार साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

आरोप पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक ऑटो चालक पर लगा है। पुलिस ने यौन शोषण और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 23 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। उसके घर के पास ही सोनू रहता है। वह ऑटो चलाता है।

गत गुरूवार को पीड़ित बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया। यहां उसने बच्ची का यौन शोषण किया। बाद में बच्ची को डरा-घमकाकर उसके घर छोड़ दिया।

शिकायत के अनुसार रात में बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसे दर्द हो रहा है। मां ने कारण पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। महिला ने अपने पति को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची से आरोपी की शिनाख्त कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने मेडिकल से इनकार कर दिया है।

लेकिन उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद बच्ची काफी सहमी हुई है। एनजीओ की मदद से उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है।