Home Headlines कांगो में विद्रोहियों ने की 40 की हत्या

कांगो में विद्रोहियों ने की 40 की हत्या

0
कांगो में विद्रोहियों ने की 40 की हत्या

40 killed by rebels in Congo

बेनी। उत्तरी कांगो के उत्तर किवो प्रांत में शनिवार की शाम संबद्ध प्रजातंत्रवादी बलों के विद्रोहियों ने लगभग 40 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। सैन्य सूत्रों ने बताया कि विद्रोहियों ने बेनी के कई शिविरों पर हमला किया जिसमें से तीन पर कब्जा कर लिया गया।

हमले में बचे लोगों ने बताया कि विद्रोहियों ने बेतरतीब ढंग से कुछ लोगों को बाहर निकाला और फिर बाकी बचे बंधकों की निर्मम हत्या कर दी। स्थानीय सैन्य अधिकारियों के मुताबिक स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है।

एडीएफ को यूगांडा सरकार द्वारा एक आतंकवादी समूह माना जाता है। यह मूल रूप से पश्चिम युगांडा में था लेकिन पड़ोसी देश कांगो में भी इसका विस्तार हुआ।

कांगो के पूर्वी क्षेत्र में कई देशी और विदेशी सशस्त्र विद्रोही समूहों की मौजूदगी के कारण अस्थिरता बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों से पता चला है कि 2016 से इस क्षेत्र में हजारों नागरिकों की हत्या हुई है।