Home India City News सदाशिव पेठ सेवासदन की 41 लडकियां फूड पाइजनिंग की शिकार

सदाशिव पेठ सेवासदन की 41 लडकियां फूड पाइजनिंग की शिकार

0
सदाशिव पेठ सेवासदन की 41 लडकियां फूड पाइजनिंग की शिकार
41 girls of Sadashiv peth Seva sadan fall ill due to food Poisoning
41 girls of Sadashiv peth Seva sadan fall ill due to food Poisoning
41 girls of Sadashiv peth Seva sadan fall ill due to food Poisoning

मुुंंबई। पुणे के सदाशिव पेठ स्थित सेवासदन की 41 लडकियां शनिवार की रात को फूड पाइजनिंग की शिकार हो गईं। इलाज के लिए पीडित लडकियों को दीनानाथ मंगेशकर, मनोज व जोशी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

लडकियों की हालत स्थिर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद से 17 लडकियों को सेवासदन जाने दिया गया, बाकी लडकियों का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही लडकियों को खाना खाने के बाद तबीयत बिगडने की शिकायत शुरू हो गई और उन्हें उलटियां होने लगी।

सेवासदन में जैसे ही बडी संख्या में लडकियों की तबीयत बिगडने की सूचना पाते ही विश्रामबाग की पुलिस पहुंच गई। बताया जाता है कि सदाशिव पेठ सेवासदन में 104 लडकियां रहती हैं।

यहां खाना आपूर्ति का काम सुहास पेंडसे और भक्ति पेंडसे द्वारा किया जाता है। रात को खाना खाकर लडकियां जैसे ही सोने गईं, उन्हें उल्टी व पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई।

फूड पाइजनिंग की शिकायत मिलते ही मनोज अस्पताल में 17, दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 18 और जोशी अस्पताल में 16 लडकियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद से 17 लडकियों को सेवासदन जाने दिया गया, बाकी लडकियों का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुलकर्णी, विश्रामबाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत भट और अन्न व औषधि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत भट ने कहा है कि खाद्यान्न का नमूना लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।