Home World Asia News पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत, 40 घायल

पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत, 40 घायल

0
पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 43 लोगों की मौत, 40 घायल
43 people killed in pakistan flash floods, over 40 injured
43 people killed in pakistan flash floods, over 40 injured
43 people killed in pakistan flash floods, over 40 injured

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आई बाढ़ से लोगों के मरने की संख्या बढ़कर 43 हो गई है, जबकि 40 अन्य घायल हो गए।

इस हादसे में अब तक कई लोग लापता हैं। प्रांतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशासन (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ से चितराल जिला सर्वाधिक प्रभावित है, यहां 31 लोगों की मौत हो गई।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता लतिफुर रहमान ने बताया कि इस बाढ़ में हरीपुर जिले में तरबेला बांध के पास एक निर्माणाधीन इमारत की छत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई साथ ही चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

एनडीएमए ने बयान में कहा कि बाढ़ में एक मस्जिद, पाकिस्तानी सेना की जांच चौकी और आसपास के घर नष्ट हो गए। इसमें 35 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए, जबकि 47 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश से उरसून गांव प्रभावित हुआ है, जिससे पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास बाढ़ आ गई है। छत ढहने की अलग-अलग घटनाओं में 32 लोग घायल हो गए हैं।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स ने जारी बयान में कहा कि लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर ने घायलों को बचाने के लिए चितराल से उरसून तक पांच चक्कर लगाए है। सेना ने उरसून गांव के प्रभावित लोगों को भोजन, टेंट और चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई।