Home Business अमरीकी अरबपतियों की सूची में 5 भारतीय

अमरीकी अरबपतियों की सूची में 5 भारतीय

0
forbes
5 indian americans in forbes list of america’s richest

न्यूयार्क। माइक्रोसाफ्ट के अध्यक्ष बिल गेट्स अमरीका के अरबपतियों की फोर्ब्स की सूची में लगातार 21वें वर्ष सबसे धनाढय बने हुए हैं। फोर्ब्स की चार सौ अमरीकियों की इस सूची में पांच भारतीय भी शुमार हैं। अनुबंध का काम करने वाली कंपनी सिन्टेल के संस्थापक भारत देसाई, उद्यमी जान कपूर, सिम्फोनी टेक्नोलाजी के संस्थापक रोमेश वाधवानी, सिलीकान वैली निवेशक कविर्तक राम श्रीराम और उद्यम कैपीलिस्ट विनोद खोसला फोर्ब्स की अमरीका में धनाढय 2014 की सूची में शामिल हैं।…

बिलगेट्स की शुद्ध संपत्ति 81 अरब डालर है। फोब्र्स में शामिल 400 धनी अमरीकियों की कुल संपत्ति 229 खरब डालर हो गई है। इसमें एक साल पहले की तुलना में 270 अरब डालर का इजाफा हुआ है। फोब्र्स का कहना है कि शेयर बाजारों में आए उछाल का परिणाम है कि अमरीका के धनकुबरों को इसका खूब फायदा मिला।

बर्कसीयर हाथवे के मुख्य कार्यकारी वारेन बुफेट 67 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुसरे स्थान पर है। वह वर्ष 2001 से लगातार इसी पायदान पर जमे हुए हैं। ओरक्ले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद को हाल में अलविदा कहने वाले लैरी एलीसन 50 अरब डालर की शुद्ध परिसंपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

साल के दौरान सबसे अधिक संपत्ति की इजाफा फेसबुक के सहसंस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को हुआ है। सूची में ग्यारहवें नंबर पर बने मार्क की संपत्ति पिछले साल की तुलना में 15 अरब डालर बढ़कर 34 अरब डालर पर पहुंच गई है। जहां तक 400 धनवान अमरीकियों की सूची में शामिल होने वाले भारतीयों का सवाल है भारत देसाई और उनका परिवार 255 नंबर पर हैं। जान कपूर को 261वां, वाधवानी को 264वां और श्रीराम को 350 स्थान मिला है, खोसला 381वें नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here