Home Bihar बिहार में पांच नक्सली ढेर, एके 47 बरामद

बिहार में पांच नक्सली ढेर, एके 47 बरामद

0
बिहार में पांच नक्सली ढेर, एके 47 बरामद
5 Maoists shot dead in aurangabad
5 Maoists shot dead in aurangabad
5 Maoists shot dead in aurangabad

पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले के जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की विशेष कमांडो इकाई और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में पांच चरमपंथी मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित दिखारा इलाके में शुक्रवार देर शाम मुठभोड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। मुठभेड़ की जगह से एक एके सीरीज की राइफल, एक कार्बाइन, एक देसी बंदूक और कुछ अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि जंगल के इलाके में अंधेरा हो जाने की वजह से सुरक्षा बल इलाके की छानबीन और मुठभेड़ का ब्योरा देने में वक्त ले रहे हैं। इलाके में हथियारबंद माओवादी सदस्यों की गतिविधियों के बारे में मिली कुछ सूचनाओं के आधार पर ‘कोबरा’ टीम ने यह अभियान चलाया।

5 Maoists shot dead in aurangabad
5 Maoists shot dead in aurangabad

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन कोबरा इकाई के जवानों ने इस अभियान को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि जंगलों में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने के मकसद से ही खास तौर पर कोबरा बटालियन का गठन किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ‘कोबरा’ की 205वीं बटालियन का एक कमांडो इस मुठभेड़ में जख्मी हो गया। सुरक्षा बल इलाके में अब भी मौजूद हैं। बिहार में नक्सल विरोधी अभियानों की खातिर ‘कोबरा’ और सीआरपीएफ की अन्य इकाइयां तैनात हैं।