Home UP Deoria देवरिया में नवरात्रि पर किया यह विशेष आयोजन

देवरिया में नवरात्रि पर किया यह विशेष आयोजन

0
देवरिया में नवरात्रि पर किया यह विशेष आयोजन
kanya poojan in deoria
kanya poojan  in deoria
kanya poojan in deoria

देवरिया। नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार को 501 कन्याओं के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में निकले लोगों ने कन्या पूजन किया और एक साथ सभी कन्याओं को भोग लगाया गया।

भुजैली कालोनी से 501 कन्याओं के साथ शोभायात्रा निकली। विभिन्न मार्गों से घूमते हुए भुजौली कालोनी स्थित छोटा पार्क पहुंची। यात्रा में चल रहे लोगों ने पैर रंगकर कन्याओं का पूजन किया। फिर फलाहार और उसके पश्चात उपहार वितरित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलकासिंह ने कन्याओं की पूजन करने के बाद कहा कि समाज को रास्ता नारी ही दिखाती है, नवरात्र के शुभ अवसर पर इस कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करना सबसे शुभ कार्य है। खासकर आज इस दौर में जब कन्याओं को कोख में लोग मार रहे हैं । इस कार्यक्रम से लोगों को समझ में आएगा कि छोटी कन्या मां का रूप होती है। इसको सम्मान देना हमसब की जिम्मेदारी है।