Home Sirohi Aburoad राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में इनकी होगी भूमिका

राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में इनकी होगी भूमिका

0
राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में इनकी होगी भूमिका
newly elected members of pcc from left to right gangaben, lakmaram koli, nitirajsingh, sanyam lodha and one elected member at extrem right harish chauchari
newly elected members of pcc from left to right gangaben, lakmaram koli, nitirajsingh, sanyam lodha and one elected member at extrem right harish chauchari

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उन 460 लोगों का निर्वाचन और मनोनयन किया गया जो आगामी महीने में राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनेंगे। सिरोही जिले में भी छह निर्वाचित और एक मनोनित सदस्य इस मतदान के डेलीगेट होंगे।

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2017 के लिए प्रदेश निर्वाचन अधिकारी केवल सिंह ढिल्लो ने प्रत्येक ब्लॉक से निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस सदस्यो के नामो की घोषणा कर दी है।

उन्होने बताया कि सिरोही जिले में शिवगंज ब्लॉक से पूर्व विधायक संयम लोढा, सिरोही ब्लॉक से पूर्व प्रधान नीतिराज सिंह देवडा, रेवदर ब्लॉक से 2013 के कांग्रेस प्रत्याशी लकमाराम कोली, पिण्डवाडा ब्लॉक से पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, माउण्ट आबू ब्लॉक से नीरज डांगी एवं आबूरोड ब्लॉक शहर से अमित जोशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य निर्वाचित किये गये है।

जिला कांग्रेस सचिव मुख्तियार खान ने बताया कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2017 के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने आबूरोड यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश चैधरी को सिरोही जिले से प्रदेश कांग्रेस का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के संविधान के अनुसार प्रत्येक जिले के कुल ब्लाॅक्स के 15 प्रतिशत सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। सिरोही जिले में छह ब्लाॅक हैं।

इसके अनुसार सिरोही जिले से एक व्यक्ति का मनोनयन प्रदेश कांग्रेस सदस्य के रूप में किया जा सकता है। इसी के आधार पर चैधरी का मनोनयन किया गया है। जिला सचिव मुख्तियार खान ने सभी निर्वाचित एवं मनोनित सदस्यो को हार्दिक बधाई दी एवं आशा व्यक्त किया कि उनके निर्वाचन से पार्टी मजबूत होगी।

लोढा गुट के ज्यादा सदस्य

सिरोही जिले की बात करें तो छह निर्वाचित और एक मनोनीत सदस्यों में लोढा गुट का वर्चस्व रहा है। नीरज डांगी और अमित जोशी को छोड दिया जाए तो शेष सभी सदस्य संयल लोढा के करीबी माने जाते हैं। हरीश चैधरी पिछले विधानसभा चुनावों तक नीरज डांगी के करीबी थे, लेकिन विगत दो सालों में इनकी संयम लोढा से करीबी ज्यादा बढ गई है।