Home India City News बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 68 वर्षीय व्यक्ति को 10 साल सजा

बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 68 वर्षीय व्यक्ति को 10 साल सजा

0
बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 68 वर्षीय व्यक्ति को 10 साल सजा
68 year old man jailed for 10 year for raping minor in temple
68 year old man jailed for 10 year for raping minor in temple
68 year old man jailed for 10 year for raping minor in temple

नई दिल्ली। राजधानी की एक निचली अदालत ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में फैसला सुनाते हुए 68 वर्षीय बुर्जर्ग को दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने कहा कि बच्चे बेहद महत्वपूर्ण संपत्ति है।

अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गौतम मनन ने इस व्यक्ति को बच्चों का संरक्षण अधिनियम पोस्को) के तहत यौन हमला अपराध में जेल की सजा सुनाई। अदालत ने साथ ही कहा कि बच्चों का कल्याण और उनकी भलाई की अवधारणा किसी भी समाज का आधार है और इसका पूरे समाज के विकास और उसकी सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

न्यायाधीश ने एक बयान में कहा कि कानूनों,अंतराष्टीय घोषणाओं और न्यायिक आदेशों में बच्चे को बेहद महत्वपूर्ण संपत्ति बताया है। बच्चों के स्वस्थ विकास से ही राष्ट का कल्याण होगा।

अदालत ने इसके साथ ही आठ वर्षीय बच्ची को न्याय मुहैया कराने के लिए एक लाख रुपये का मुआवजा भी दिया है। साथ ही दिल्ली राज्य विधि सेवा प्राधिकरण को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि बच्ची के माता पिता को उसके कल्याण तथा पुनर्वास के लिए यह राशि अवश्य मिले।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में यह बच्ची देर से घर लौट ती उसकी मॉं ने उसे देर से आने का कारण पूछा तब उसने अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की और अपनी मां को बताया कि मंदिर में रहने वाले एक आदमी ने मंदिर के भीतर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची ने बताया कि जब उसने रोना शुरू किया तो उस आदमी ने उसे घर वापस भेज दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here