Home Rajasthan Alwar कश्मीर में फंसे यात्रियों की होगी सुरक्षित वापसी : राजस्व मंत्री

कश्मीर में फंसे यात्रियों की होगी सुरक्षित वापसी : राजस्व मंत्री

0
कश्मीर में फंसे यात्रियों की होगी सुरक्षित वापसी : राजस्व मंत्री
over 700 Amarnath pilgrimage from rajasthan stranded in Kashmir
over 700 Amarnath pilgrimage from rajasthan stranded in Kashmir
over 700 Amarnath pilgrimage from rajasthan stranded in Kashmir

अलवर/जयपुर। अमरनाथ यात्रा के दौरान कश्मीर में फंसे राजस्थान के यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार गंभीर है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी और उनके लिए खाने- पीने का उचित प्रबंधन कराने का भरोसा दिलाया।

इससे पहले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु पाण्ड्या, प्रदेश मंत्री शिवराज विश्नोई के साथ बांसवाड़ा, डूंगरपुर से आए किसानों ने बताया कि दोनों जिलों के करीब 100 यात्री को अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा कारणों से पिछले 3 दिनों से कश्मीर के बारामुला जिले में फसे हुए हैं। यात्रियों ने दूरभाष पर बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी खाद्य सामग्री व पानी की है।

इस पर किसान मोर्चा पदाधिकारी प्रतिनिधि मंडल ने गृहमंत्री जी से दूरभाष पर बात कर सूचना दी व जनसुनवाई के दौरान राजस्व मंत्री अमराराम चैधरी को घटना से अवगत करवाया। मंत्री ने जिला कलेक्टर डूंगरपुर से बात कर इन यात्रियों को राहत सामग्री व केन्द्रीय सुरक्षा एजेन्सीयों से कह कर सुरक्षा मुहैया कराने की बात कहीं। जिला कलेक्टर डूंगरपुर व किसान मोर्चा के पदाधिकारी यात्रियों से लगातार सम्पर्क बनाऐ हुए हैं, उनको हर संभव मदद के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

अलवर के सुरेंद्र की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत

अलवर शहर के केशवनगर निवासी सुरेंद्र दत्त व्यास की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा घाटी में हिंसा के कारण हुआ। सुरेंद्र के परिजन दो दिन से परेशान थे। मौत के समाचार सुनते ही घर में सन्नाटा छा गया। गौरतलब है कि श्रीनगर में शनिवार अलसुबह आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा व शाम को वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई थी।

घाटी में हिंसा के दौरान ही सुरेंद्र की मौत हो गई। अमरनाथ यात्रा पर गये जिले के करीब 400 श्रद्धालु अलग-अलग जगह अटक गए थे। इनमें 130 शेषनाग, 50 बालटाल, 150 अलवर वाले भण्डारा शिविर जम्मू, 50 अमरनाथ मार्ग व 50 जने लौटते वक्त पहल गांव में अटक गए। सुरेंद्र के अलावा सभी अमरनाथ यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है।