Home Rajasthan सिरोही : 4 निकायों में औसत 74.53 प्रतिशत मतदान

सिरोही : 4 निकायों में औसत 74.53 प्रतिशत मतदान

0
vaters line at ward number booth about 10 am
vaters line at ward number booth about 10 am

 

सिरोही। जिले की चार निकायों में औसत 74.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार सबसे ज्यादा मतदान माउण्ट आबू में दर्ज किया गया, यहां पर 80.26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम 70.42 प्रतिशत मतदान सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में हुआ। शिवगंज में 78.33 तथा पिण्डवाडा में 72.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

सिरोही में वार्ड संख्या 8 में सर्वाधिक 85.81 तथा वार्ड संख्या 18 में हर बार की तरह सबसे कम 47.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम करीब साढे चार बजे सिरोही के वार्ड संख्या आठ के मतदान केन्द्र पर वोट देने आए जिला निर्वाचन अधिकारी वी सरवन कुमार ने बाल मंदिर विद्यालय स्थित बूथ पर मतदान करने के दौरान वहां पर पचास प्रतिशत मतदान होने की वजह भी जानी। इधर शिवगंज नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डो में से वार्ड एक मतदान प्रतिशत में अव्वल रहा। यहां पर 86.13 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं पर वार्ड संख्या-15 में 67.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

booth no first of ward no 1 @ 4.45, 771 out of 1153 vote casted at this time...
booth no first of ward no 1 @ 4.45, 771 out of 1153 vote casted at this time…

मतदान को लेकर सवेरे से ही बूथों के आसपास मेले सा माहौल रहा। मतदान प्रतिशत बढाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने भी सवेरे सात बजे से ही पोलिंग शुरू करवा दी। इसके लिए सवेरे छह बजे से ही पार्टी कार्यकर्ता व प्रत्याशियों के समर्थक बूथों से दो सौ मीटर दूरी पर निर्धारित स्थानो ंपर अपनी टेबलें सजाने लगे। जैसे-जैसे दिन चढता गया मतदान प्रतिशत में बढोतरी होती गई, स्थिति यह रही कि अधिकांश मतदान केन्द्रों पर तो दोपहर तीन बजे तक साठ प्रतिशत मतदान हो चुका था।

नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरोही नगरपरिषद के 25 वार्ड्स के 27 मतदान केन्द्रों पर प्रात: 10 बजे तक 29076 मतदाताओं में से 3784 मतदाता, मतदान कर चुके थे। मतदान 13.01 प्रतिशत था। दोपहर एक बजे तक 11037 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 37.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। अपरान्ह 3 बजे तक 16447 मतदाता मतदान कर चुके थे। 56.57 प्रतिशत हो चुका था। सायंकाल 5 बजे तक 68.38 प्रतिशत मतदान की जानकारी है।

6

शिवगंज नगरपालिका क्षेत्र में प्रात: 10 बजे तक 29.86 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 57.89 तथा अपरान्ह 3 बजे तक 69.79 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सायंकाल 5 बजे तक 76.58 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पिंडवाड़ा नगरपालिका में प्रात: 10 बजे तक 21 प्रतिशत, दोपहर एक बजे 45 एवं अपरान्ह 3 बजे तक 62.66 प्रतिशत मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सायंकाल 5 बजे तक 70.60 प्रतिशत मतदान रहा था।

15

मा.आबू में प्राप्त 10 बजे तक 26.84 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 54.20 व अपरान्ह 3 बजे तक 68.5 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सायंकाल 5 बजे तक 78.35 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

शिवगंज नगरपालिका क्षेत्र के मतदान केन्द्र 3 टाउन हॉल में दोपहर 12.20 बजे तक 605/291 मतदाता, मतदान कर चुके थे। यहां 48.9 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बूथ सं. 2 संतोषी नगर प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर 618 मे से 386 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर 12.25 बजे तक 62.45 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

8

इसी प्रकार बू.सं. 5, 6 व 7 एरनपुरा यू.पी.एस के मतदान केन्द्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे क्रमश: 60.45 प्रतिशत, 51.45 प्रतिशत तथा 61.04 प्रतिशत मतदान की स्थिति थी। बूथ संख्या 8 पंचायत समिति सभा भवन मतदान केन्द्र पर 64.30 प्रतिशत, बूथ संख्या 11 रा.उ.मा.विद्यालय पर दोपहर एक बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हुआ था।

बूथ संख्या 24 नगरपालिका सभा भवन केन्द्र पर 51.19 प्रतिशत, बथ संख्या 4 टाउन हॉल मतदान केन्द्र पर दोपहर सवा बजे तक 47.15 प्रतिशत, बूथ सं. एक रा.बा.उ.प्रा.विद्यालय केन्द्र पर लगभग 72 प्रतिशत मतदाता ईवीएम का बटन दबा कर मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। बूथ संख्या 10 रा.उ.मा.विद्यालय केन्द्र पर दोपहर 1.45 तक 60.9 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

01(3)

बूथ संख्या 13 व 14 रा.उ.प्रा.विद्यालय गोकुलवाड़ी केन्द्र पर दोपहर 2 बजे तक 65.40 तथा 77 प्रतिशत मतदान हुआ था। बूथ संख्या 17 दादावाड़ी केन्द्र पर 63.77 प्रतिशत दोपहर 2.30 जे तक बूथ 21 रा.प्रा.विद्यालय खडिय़ा में 70, इसी विद्यालय की बूथ संख्या 19 पर 68.94 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here