Home India City News झारखंड में बस सड़क से फिसली, 8 की मौत, 40 घायल

झारखंड में बस सड़क से फिसली, 8 की मौत, 40 घायल

0
झारखंड में बस सड़क से फिसली, 8 की मौत, 40 घायल
8 killed, 40 injured as marriage party bus skids off road in ranchi
8 killed, 40 injured as marriage party bus skids off road in ranchi
8 killed, 40 injured as marriage party bus skids off road in ranchi

रांची। शादी पार्टी को ले जा रही एक बस यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार 80 से ज्यादा लोगों से भरी एक बस रांची के नागरी मुहल्ले से पटरातू की ओर जा रही थी। अचानक पिथोरिया के पास बस चालक के नशे में होने के चलते बस से उसका नियंत्रण खो गया और रांची से 25 किलोमीटर दूर रांची-पटरातू सड़क से वाहन फिसल गया।

जिन व्यक्तियों की मौत हुई है और घायल हुए हैं, वे बस की छत पर बैठे हुए थे। घायलों को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस, रांची में भर्ती कराया गया है।

बस हादसे में 8 बरातियों की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन बेहोश हो गई। उसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इधर, दूल्हा स्कूल बस के बदले अपनी कार से जा रहा था। इसलिए वह बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचा।

यूं हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि खलासी ने डीजल बचाने के चक्कर में इंजन बंद कर बस को न्यूट्रल में डाल दिया था। कुछ दूर जाते ही बस ने रफ्तार पकड़ ली। इसी बीच मोड़ पर रोकने की कोशिश की तो ब्रेक नहीं लगा।
असंतुलित होकर बस रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस पलटते ही छत पर बैठे लोग इधर-उधर बिखर गए। मृतकों में 6 छत पर बैठे थे। सबसे ज्यादा घायल भी छत पर बैठने वाले ही हुए। छह मृतक स्कूली बच्चे थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने लोगों की मौत पर शोक जताया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 1-1 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की है।