Home India City News बांदा में जर्जर मकान ढहने से आठ लोगों की मौत

बांदा में जर्जर मकान ढहने से आठ लोगों की मौत

0
बांदा में जर्जर मकान ढहने से आठ लोगों की मौत
8 killed in banda house collapse
8 killed in banda house collapse
8 killed in banda house collapse

लखनऊ/बांदा।  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुधवार रात एक जर्जर मकान के ढह जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।

हादसे में कई लोग घायल भी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान के मलबे में भी कुछ लोग फंसे हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस बाहर निकाल रही है।

बांदा के अतर्रा कस्बा के बदौसा रोड स्थित गली में सोनू गुप्ता का कच्चा और जर्जर मकान है। आज रात बिजली न होने के कारण लगभग साढ़े आठ बजे लोग गली में बैठे आपस में चर्चा कर रहे थे।

इसी दौरान सोनू के मकान की पहले एक दीवार गिरी, फिर पूरा मकान  ही ढह गया, जिसके मलवे में गली में बैठे लोग दब गए।

मकान के ढहने की खबर मिलते ही अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को मलवे से बाहर लिकालना शुरू किया। मलबे में दबकर शांति (65), आशा (68), तोता (68), अरविंद (15), गौरी (सात), नीलू (पांच), पिंटू (पांच), रितू (छह) की मौके पर ही मौत हो गई। सुदामा, सविता और सुखरी की हालत गंभर है। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी मिलते ही थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मलवे में दबे लोगों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों की मदद की।