Home Breaking सीमापार से फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में नौ पाक रेंजर ढेर

सीमापार से फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में नौ पाक रेंजर ढेर

0
सीमापार से फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में नौ पाक रेंजर ढेर
9 Pakistani Rangers killed in retaliatory firing along jammu border : BSF
9 Pakistani Rangers killed in retaliatory firing along jammu border : BSF
9 Pakistani Rangers killed in retaliatory firing along jammu border : BSF

जम्मू। जम्मू संभाग की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित साम्बा, हीरानगर व अखनूर सेक्टरों में शुक्रवार को दोपहर से पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है जिसका भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जबाव दे रहे है। इस जवाबी कार्रवाई में अब तक पाकिस्तान के नौ रेंजर्स मारे जा चुके हैं व 5 घायल हुए हैं।

पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पिछले 30 घंटों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह तीसरा मौका है जब सीज फायर का उल्लंघन किया गया है। पिछले 30 घंटों में हीरानगर सेक्टर में सीज फायर उल्लंघन का यह तीसरा मौका है जबकि साम्बा व अखनूर सेक्टरों में शुक्रवार दोपहर से ही पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी शुरू की गई है।

पाकिस्तान द्वारा की जा रही इस गोलीबारी का मुंह तोड़ जबाव दिया जा रहा है। भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा की गई कार्रवाई में अब तक पाकिस्तान के 9 रेंजर्स मारे जा चुके हैं व 5 घायल हुए हैं जबकि इस गोलीबारी में भारतीय सुरक्षाबलों का एक जवान भी घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक इन सेक्टरों में दोनों ओर से रूक-रूक गोलीबारी जारी थी।

सिलीगुड़ी में 15 किलो सोने के बिस्किट के साथ दो लोग अरेस्ट

इसी तरह जम्मू संभाग के राजौरी तथा पुंछ जिलों में पाक सैनिक आज दोपहर से गोलीबारी कर तथा मोर्टार दागकर सीज़फायर का उल्लंघन कर रहे हैं। बालाकोट सेक्टर के मेंढर तथा पुंछ जिले के सब्जियां में शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे से सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाकर पाक रेंजर्स भारी मात्रा में मोर्टार शैल दाग तथा गोलीबारी कर रहे हैं।

बोफोर्स के बाद अब तोप खरीदेगा भारत, सैन्य शक्ति में होगा इजाफा

मोर्टार शैलों को दागने का यह सिलसिला राजौरी जिले के ताराकुंडी क्षेत्र में भी जारी हैं। सुरक्षाबलों के जवान इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। दोनों तरफ से गोलीबारी अभी भी जारी है।