Home Astrology धनु संक्राति : धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, पढें राशि के अनुसार क्या होगा असर

धनु संक्राति : धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, पढें राशि के अनुसार क्या होगा असर

0
धनु संक्राति : धनु राशि में सूर्य का प्रवेश, पढें राशि के अनुसार क्या होगा असर
dhanu sankranti 2017 : Sun transit in Sagittarius
dhanu sankranti 2017 : Sun transit in Sagittarius
dhanu sankranti 2017 : Sun transit in Sagittarius

सबगुरु न्यूज। सूर्य अपनी धुरी पर भ्रमण करते हुए 15 दिसम्बर 2017 की अर्ध रात्रि बाद तीन बजकर एक मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश को धनु संक्राति कहा जाता है। यह संक्रान्ति सत्ता पक्ष व राज नेताओं के लिए शुभ रहेगी। दूध, दही और घी व काली वस्तुएं महंगी होंगी। अस्त्र शस्त्र के व्यापार को नुकसान पहुंचेगा। बाजारों में तेजी का रूख़ रहेगा।

धार्मिक उन्माद की वृद्धि होगी तथा पड़ोसी देशों से झड़प तथा पर्वतीय क्षेत्रों में समस्याएं खड़ी होंगी। सत्ता संघर्ष व सत्ता परिवर्तन के योग बने हुए हैं। प्रजा में संघर्ष व राजनेताओं में बैर बढेंगे। वर्षा ओर वायु प्रकोप में तेजी आएगी। सर्दी का प्रकोप व मौसमी बीमारी में इजाफा होगा।वायुमंडल में प्रकोप व रेल सड़क व हवाई यात्रा में दुर्घटना हो सकती हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति का निधन हो सकता है।

किसी भी कार्य को अंजाम देने से पूर्व मेष, कर्क, सिंह, धनु, मकर व मीन राशि वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। शेष सभी राशियों के लिए शुभ संकेत है।

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं तथा धनु संक्राति के मास की विशेष पूजा अर्चना शुरू हो जाती हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश तक मल मास रहता है।

सौजन्य : भंवरलाल