![लाज में युवती के साथ 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, चार अरेस्ट लाज में युवती के साथ 3 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, चार अरेस्ट](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/05/kolkata.jpg)
![17 year old girl gangraped by four in a lodge in west bengal's south 24 pargana](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/05/kolkata.jpg)
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा स्थित एक लाज में तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय युवती के साथ तीन दिनो तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारपुर की रहने वाली पीडित युवती गत शनिवार को अपनी मौसी के घर गोसाबा जा रही थी। इस दौरान तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे जबरन पाथिरायल के एक लाज में ले गये।
आरोप है कि वहां तीनो युवकों ने तीन दिनो तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
मंगलवार को पीडिता मौका मिलते ही लाज से किसी तरह निकल कर स्थानीय लोगों को आपबीती सुनाई। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने पीडिता की जुबानी घटना का ब्यौरा सुनने के बाद गत रात को ही मुख्य आरोपी बबलू नस्कर व उसके दो अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही पुलिस ने उक्त लाज के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया। पीडिता का कहना है कि आरोपियों ने उसके पैसे व गहने भी छीन लिये।
उल्लेखनीय है कि गत २० मई को दक्षिण २४ परगना जिले के ही तिलजला में जन्म दिन की पार्टी के बहाने बुला कर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था।