Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
झालावाड़ में कांग्रेस एवं झुंझुनूं, उदयपुर में भाजपा की पौ-बारह - Sabguru News
Home India City News झालावाड़ में कांग्रेस एवं झुंझुनूं, उदयपुर में भाजपा की पौ-बारह

झालावाड़ में कांग्रेस एवं झुंझुनूं, उदयपुर में भाजपा की पौ-बारह

0
झालावाड़ में कांग्रेस एवं झुंझुनूं, उदयपुर में भाजपा की पौ-बारह
rajasthan Municipal council elections result 2015
rajasthan Municipal council elections result 2015
rajasthan Municipal council elections result 2015

झालावाड़। निकाय चुनाव की मतगणना गुरूवार को प्रातः 8 बजे राजकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय झालावाड़ शुरू हुई। जैसे ही पहले दौर का परिणाम आया तो भाजपा समर्थक झुम उठे। पहले दौर में भाजपा को 5 तथा कांग्रेस को 2 वार्डो में जीत हालिस हुई।

दुसरा दौर कांग्रेस के नाम रहा दुसरे दौर में कांग्रेस को 5 तथा भाजपा को 2 वार्डो में जीत हासिल कर भाजपा 7 व कांग्रेस 7 बराबर की स्थिति में हो गई। तीसरा दौर भाजपा के लिए निराशाजनक रहा।  इस दौर में भाजपा को मात्र 2 वार्डो में जीत हासिल हुई यही से भाजपा का ग्राफ कम होता चला गया ओर अंतिम दौर में भाजपा ने 15 व कांग्रेस ने 20 वार्डो विजयी हासिल कर झालावाड नगर परिषद पर कांग्रेस कब्जा जमा लिया।
जैसे जैसे चुनाव परिणाम कांग्रेस के बढता गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दोड गई एक दूसरे को बधाईयां देने शुरू कर दी। आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाते रहे।

चुनाव परिणाम आने के बाद करीब दो घन्टे बाद कांग्रेस के चुनाव प्रभारी पंकज मेहता युवा नेता शेलेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मदनलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रघुराजसिंह हाडा अपने विजयी वार्ड पार्षद को लेकर मतगणना स्थल राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय  पहुचे। जहां रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रामचरण शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार) झालरापाटन हर सहाय जांगिड ने निर्वाचित कांग्रेस के पार्षदों को शपथ दिलाई।

कांग्रेस के बाद भाजपा की विजयी वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई। इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री संजय ताउ, दिलीप प्रजापति, राजू रेगर मनीष पाटीदार आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। वार्ड पार्षद की शपथ के साथ स्वच्छता बनाये रखने की भी शपथ रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रामचरण शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी (तहसीलदार) झालरापाटन हर सहाय जांगिड द्वारा दिलाई गई।

उदयपुर जिले के दो निकायों पर भाजपा तथा एक पर निर्दलीयों की जीत

उदयपुर। जिले में नगरपालिका चुनाव के तहत गुरुवार को मतगणना कार्य संबंधित तीन नगरपालिका क्षेत्रों में पूर्ण हुआ। मतगणना के बाद प्राप्त नतीजों में 2 निकाय सलूम्बर और फतहनगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी तथा भीण्डर नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बहुमत हासिल किया।

रिटर्निंग अधिकारी नरेश कुमार बुनकर ने बताया कि नगर पालिका सलूम्बर के 20 वार्डों में से 15 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस एवं 1 वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया है।

फतहनगर पालिका क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश भारद्वाज ने बताया कि नगरपालिका फतहनगर के 20 वार्डों में से 19 वार्डों पर हुई मतगणना में 14 पर भाजपा तथा 4 पर कांग्रेस एवं 1 वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी विजेता रहा। इस क्षेत्र में वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पालीवाल का पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
इसी प्रकार भीण्डर के रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि भीण्डर नगरपालिका क्षेत्र में 20 वार्डों में से 17 पर निर्दलीय प्रत्याशी जबकि 3 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई।

झुंझुनूं जिले की 8 नगरपालिकाओं का चुनाव परिणाम

झुंझुनू। जिला निर्वाचन अधिकारी एस एस सोहता ने बताया कि सभी 8 नगर पालिकाओं की मतगणना गुरूवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि बगड़ नगर पालिका की 15 सीटों में से 8 पर भारतीय जनता पार्टी तथा 7 पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

इसी प्रकार चिड़ावा की  30 सीटों में से 8 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस तथा 20 पर निर्दलीय विजयी रहे।  उन्होंने बताया कि सूरजगढ़ नगर पालिका की 20 सीटों में से 7 सीटे भारतीय जनता पार्टी को तथा 7 सीटे इंडियन नेशनल कांग्रेस को और 6 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे है।
उन्होंने बताया कि खेतड़ी की 20 सीटों में से 9 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस तथा 7 पर निर्दलीय विजयी रहे। उदयपुरवाटी की 25 सीटों में से 12 पर निर्दलीय, 7 पर भाजपा तथा 6 पर कांग्रेस ने बाजी मारी।

इसी प्रकार नवलगढ़ की 35 सीटों में से 22 पर कांग्रेस ने, 3 पर भाजपा ने, एक पर बसपा ने तथा 9 पर निर्दलीयों ने कŽजा किया। मुकुन्दगढ़ नगर पालिका की 20 सीटों में से 9 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा तथा 7 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। मण्डावा नगर पालिका की 20 सीटों में से 11 पर भाजपा को, 8 पर कांग्रेस को तथा एक पर निर्दलीय को जीत हासिल हुई।