Home India City News उदयपुर : अब पालिकाध्यक्षों को लेकर जोर आजमाइश

उदयपुर : अब पालिकाध्यक्षों को लेकर जोर आजमाइश

0
उदयपुर : अब पालिकाध्यक्षों को लेकर जोर आजमाइश
udaipur civic polls result : now race for post of chairman in three municipalities
udaipur civic polls result : now race for post of chairman in three municipalities
udaipur civic polls result : now race for post of chairman in three municipalities

उदयपुर।  जिले की तीनों नगर पालिकाओं के परिणाम सामने आने के बाद अब पालिका अध्यक्षों के चयन को लेकर भाजपा के नेताओं में तनातनी का माहौल बना हुआ है।

मात्र भीण्डर में नगर पालिका पर कब्जा करने वाली जनता सेना में स्थिति स्पष्ट बनी हुई है। सलूम्बर और फतहनगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता आपस में खींचतान में उलझे है और अपने-अपने समर्थक को पालिकाध्यक्ष बनाना चाहते है। इधर कई जीते हुए पार्षदों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
नगर पालिका परिणामों में फतहनगर और सलूम्बर में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भाजपा के नेता पालिकाध्यक्ष को लेकर पेशापेश में है। पहले जहां पर भाजपा के सभी प्रत्याशी पार्टी के आदेश को मानने की बात कह रहे थे अब वे ही प्रत्याशी पार्टी के नेताओं को आंख दिखा रहे है। सूत्रों के अनुसार सलूम्बर में पालिकाध्यक्ष की सीट इस बार सामान्य महिला के लिए तो फतहनगर में सामान्य पुरूष के लिए आरक्षित है।

ऐसे में भाजपा के पदाधिकारी भी उलझन में है। एक के बाद एक करते हुए कई पार्षदों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है तो कईयों ने तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बात तक करनी शुरू कर दी है। हालांकि पार्टी के नेता अभी भी पार्टी के साथ चलने वाले को ही मौका देने की बात कह रहे है। हालांकि कोई भी नेता शुक्रवार को होने वाले पालिकाध्यक्ष के चयन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।

सलूम्बर : विधायक मीणा के सम्पर्क में तीन दावेदार
चुनाव  परिणाम आते ही अब सामान्य महिला सीट पर चेयरमैन की ताजपोशी के लिए नगरवासियों ने कयास लगाने शुरू कर दिये है। जिसमें भाजपा में कमला गांधी वार्ड 12, राजेश्वरी शर्मा वार्ड 20 व ज्योत्सना कुंवर, वार्ड 6 अध्यक्ष की दावेदार मानी जा रही हैं। वार्ड 12 कमला गांधी ने 2000 में चेयरमेन का पदभार सम्भाल रखा है। इनके ससुर स्व. बदामीलाल गांधी ने भी 1990 में चेयरमेन का पद भार सम्भाला था। उसी के साथ इनके देवर कैलाश गांधी भाजपा में बीते दस सालों से नगर अध्यक्ष है तथा बीते 25 सालो से भाजपा में सक्रिय भूमिका के साथ है।

वार्ड 20 राजेश्वरी चौबीसा के पति धर्मेन्द्र शर्मा छात्रसंघ चुनाव में विजयी होने से लेकर वर्तमान तक भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका बनाये रखे है और वार्ड 6 की ज्योत्सना कुंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी विमला भण्डारी को मात दे जीत हासिल की है। तीनों सामान्य महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में खासा वजूद जमाए बेठी है। हालांकि चैयरमेन को लेकर भाजपा अपने विधायक सलूम्बर अमृतलाल मीणा के अनुसार ही फैसला लेंगी।

फतहनगर : सनवाड़ से जीते 8 प्रत्याशियों ने दिखाई आंखे
मामला फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका को लेकर फंस गया है। सूत्रों के अनुसार चैयरमेन की दौड़ मेें फतहनगर से ज्ञानचंद पाटौदी है। जो भाजपा के वरिष्ठ नेता है और फतहनगर मण्डल अध्यक्ष है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो पाटोदी फाईनल है। परन्तु पेच फंसा है सनवाड़ का। सनवाड़ में 9 में से 8 प्रत्याशी जीतें है। ऐसे में सनवाड़ के सभी पार्षद अपनी ओर का पालिकाध्यक्ष चाहते है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल चपलोत के भाई मनोहर चपलोत के कार्यकाल में भी ऐसा ही हुआ था और सनवाड़ से ज्यादा जीतने के कारण् मनोहर चपलोत को मौका मिला था। वहीं सनवाड़ से राजेश चपलोत और नीतिन सेठिया दौड़ में है। राजेश चपलोत भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल चपलोत के भतीजे है।
भीण्डर : महाराजा का आदेश होगा फाईनल
भीण्डर नगर पालिका इस बार ओबीसी पुरूष के लिए आरक्षित है। भीण्डर नगर पालिका पर इस बार जनता सेना का कब्जा है और जनता सेना के संयोजक विधायक रणधीरसिंह भीण्डर है। हालांकि पालिकाध्यक्ष की दौड़ में इस बार गिरिश सोनी और गौतम भोई है। हालांकि सभी पार्षदों ने स्पष्ट कर रखा है कि रणधीरसिंह भीण्डर जिस पर हाथ रखेंगे, उसे सभी मान्य करेंगे। वहीं रणधीर सिंह भीण्डर से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी के नेताओं से राय लेंगे और सभी के निर्णय को सर्वमान्य किया जाएगा।