Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
रक्षामंत्री ने रांची पहाडी पर फहराया विश्व का सबसे उंचा तिरंगा - Sabguru News
Home India City News रक्षामंत्री ने रांची पहाडी पर फहराया विश्व का सबसे उंचा तिरंगा

रक्षामंत्री ने रांची पहाडी पर फहराया विश्व का सबसे उंचा तिरंगा

0
रक्षामंत्री ने रांची पहाडी पर फहराया विश्व का सबसे उंचा तिरंगा
india's tallest tricolour to be hoisted in ranchi hill today
india's tallest tricolour to be hoisted in ranchi hill today
india’s tallest tricolour to be hoisted in ranchi hill today

रांची। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को रांची में पहाड़ी मंदिर के पास सबसे ऊंचे खंभे पर देश के सबसे विशाल तिरंगे झंडे को फहराया।

पर्रिकर ने रांची में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर देश के सबसे लंबे, सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण करके मैं गर्वित महसूस कर रहा हूं। झंडा 66 फुट लंबा, 99 फुट चौड़ा है जिसे 293 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया गया।

कल तक फरीदाबाद में 250 फुट ऊंचे खंभे पर लहरा रहा 96 फुट गुणा 64 फुट परिमाप वाला झंडा देश का सबसे विशाल और लंबा तिरंगा झंडा था। इसे पिछले साल फहराया गया था।

india's tallest tricolour to be hoisted in ranchi hill today

india’s tallest tricolour to be hoisted in ranchi hill

पहाड़ी मंदिर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर झंडा फहराने के बाद बिरसा मुंडा स्टेडियम में छात्रों के एक समूह को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने झारखंड और राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास को उन्हें यह शानदार मौका देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।