Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
Car falls into a deep gorge, 4 killed including 3 delhi police cops
Home Breaking गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली पुलिस के तीन जवानों समेत 4 की मौत

गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली पुलिस के तीन जवानों समेत 4 की मौत

0
गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली पुलिस के तीन जवानों समेत 4 की मौत
three delhi police cops killed after Car falls into a deep gorge
three delhi police cops killed after Car falls into a deep gorge
three delhi police cops killed after Car falls into a deep gorge

टिहरी/देहरादून। बीती रात जिले के देवप्रयाग में एक कार के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दिल्ली पुलिस के तीन जवान शामिल हैं। चौथा व्यक्ति कार चालक था। यह सभी दिल्ली से बद्रीनाथ जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार हादसा देर रात करीब 11.30 बजे हुआ। वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने फोन कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला।

परिचय पत्र के आधार पर मृतकों की पहचान हुई। मृतकों में बृजेंद्र नागर पुत्र रूप सिंह नागर उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम बंबाबड़ थाना बादलपुर जिला गौतम बुद्ध नगर नोएडा (उत्तर प्रदेश), अरविंद कुमार 39 वर्ष पुत्र विंदेश्वरी प्रसाद निवासी तीसरी मंजिल निकट पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप (दिल्ली), योगेश प्रसाद गौड़ 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश गौड़ निवासी तिलोकरी कॉलोनी (नई दिल्ली) और ऋषि पाल चंदेल 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दयाराम निवासी ग्रेटर नोएडा, थाना कासना, जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

मृतक बृजेन्द्र नागर, योगेश प्रसाद और अरविंद कुमार दिल्ली पुलिस में बताये जा रहे है। देवप्रयाग के थाना प्रभारी विनोद राणा ने फोन पर बताया कि सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।