Home Rajasthan Ajmer अजमेर : ट्राम्बे बस्ती में सेवा भारती का बाल संस्कार केन्द्र शुरू

अजमेर : ट्राम्बे बस्ती में सेवा भारती का बाल संस्कार केन्द्र शुरू

0
अजमेर : ट्राम्बे बस्ती में सेवा भारती का बाल संस्कार केन्द्र शुरू
Bal Sanskar kendra starts at Trombay station basti by sewa Bharati ajmer
Bal Sanskar kendra starts at Trombay station basti by sewa Bharati ajmer
Bal Sanskar kendra starts at Trombay station basti by sewa Bharati ajmer

अजमेर। सेवा भारती अजमेर की ओर से रविवार को आदर्श डिग्री कॉलेज के समीप ट्राम्बे बस्ती में बाल संस्कार केन्द्र की शुरुआत की गई।

सेवा भारती के नगर क्रमांक एक के अन्तर्गत संचालित होने वाले इस केन्द्र में बस्ती के जरूरतमंद बच्चों संस्कारित शिक्षा देने के लिए संस्था ने अपने स्तर पर व्यवस्था की है।

केन्द्र का शुभारंभ भारत माता व सरस्वती माता का पूजन कर किया गया। इस केन्द्र की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होने से केंद्र का नाम केन्द्र का नामकरण भी महर्षि वाल्मीकि रखा गया है।

इस अवसर पर संस्था के महानगर मंत्री प्रदीप शर्मा, संगठन मंत्री दिनेश अग्रवाल, महानगर प्रचार मंत्री प्रदीप मंघानी, नगर 4 के अध्यक्ष विकास पराशर, नगर सेवा प्रमुख सुनील झामनानी उपस्थित थे।

उसरी गेट के समीप भी खुलेगा केन्द्र

सेवा भारती के नगर एक के अन्तर्गत उसरी गेट के समीप भी मंगलवार शाम पांच बजे से नए बाल संस्कार केन्द्र की शुरुआत होगी। इस केन्द्र के जरिए गडरिया लोहार बस्ती के बच्चों को पढाने की व्यवस्था की जाएगी।

https://www.sabguru.com/balsanskar-kendra-starts-paharganj-area-sewa-bharti-organisation-ajmer/

https://www.sabguru.com/sewa-bharti-ajmer-annual-ceremony/

https://www.sabguru.com/sewa-bharti-rajasthan-organised-sarva-jatiya-vaivahik-sammelan/

https://www.sabguru.com/samajik-samrasta-yagya-organised-by-sewa-bharti-udaipur/