Home Entertainment Bollywood नील नितिन मुकेश के रिसेप्शन में शामिल हुए बॉलीवुड के सितारे

नील नितिन मुकेश के रिसेप्शन में शामिल हुए बॉलीवुड के सितारे

0
नील नितिन मुकेश के रिसेप्शन में शामिल हुए बॉलीवुड के सितारे
a stars studded wedding reception for Neil Nitin Mukesh and Rukmini Sahay
a stars studded wedding reception for Neil Nitin Mukesh and Rukmini Sahay
a stars studded wedding reception for Neil Nitin Mukesh and Rukmini Sahay

मुंबई। नील नितिन मुकेश और रुकमणि की नवविवाहित जोड़ी ने शुक्रवार की रात को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में अपनी शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शामिल होकर नई जोड़ी को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस रिसेप्शन में शामिल होने आए सितारों में महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा, सलमान खान, बिपाशा बसु, कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, रिमी सेन, के नाम प्रमुख रहे। राजस्थान के जोधपुर में तीन दिन चले शादी समारोह में नौ फरवरी को नील और रुकमणि शादी के बंधन में बंधे थे।

ऋषि कपूर और उनकी मां कृष्णाराज कपूर इस शादी में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर जोधपुर पंहुचे थे। शाम को आठ बजे से इस शादी समारोह में मेहमानों का आना शुरू हो गया था। मुख्य हॉल पर नील के पिता नितिन मुकेश अपनी पत्नी के साथ मेहमानों का स्वागत कर रहे थे।

रात को नौ बजे के लगभग रेखा ने एंट्री ली। हमेशा की तरह कांजीवरम की साड़ी उनकी सुंदरता को चार-चांद लगा रही थी। 11 बजे के लगभग सलमान खान अपनी टीम के साथ हाजिर हुए। नील ने राजश्री की पिछली फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान के साथ काम किया था।

नीले सूट में सलमान जंच रहे थे। उनके साथ आए सिक्योरिटी गार्ड ने मेहमानों के साथ धक्कामुक्की की, तो नील के पिता नितिन मुकेश को आगे आना पड़ा। फिल्म प्लेयर में नील के साथ काम कर चुकी बिपाशा बसु अपने पतिदेव करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंची, तो थोड़ी देर बाद रिमी सेन और सोफी चौधरी पहुंची।

यशराज की न्यूयॉर्क में नील की हीरोइन रही कैटरीना काफी देर से आईं, लेकिन जल्दी ही निकल गईं। अमिताभ बच्चन भी जल्दी आए और जल्दी ही निकल गए। देर रात तक मेहमानों ने नाच-गाने के साथ इस समारोह का जश्न मनाया।